Posts

Showing posts from February, 2018
RepublicDay विविधताओं से भरे हमारे भारत देश में गणतंत्र दिवस बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है और छोटे-छोटे बच्चों विशेषकर ग्रामीणांचल के बच्चों में इसे लेकर एक अलग ही उत्साह दिखता है। 26 जनवरी की पूर्वसंध्या को ही ये बच्चे गाँव-मेड़-खेत-खलिहान में दिखने वाले फूलों पर नजर रख लेते हैं और सुबह होते ही फूल चुन-चुन करके इकट्ठा करते हैं ; और फिर सज धज कर, उछलते-कूदते हुए कुछ बच्चों के हाथों में तिरंगा लिए तो कुछ के सर पर तिरंगे वाली टोपी; पहुंच जाते हैं अपने स्कूल। गीत,नृत्य,जयकारे एवं ज्ञानवर्द्धक बातों के साथ ही मिठाई का मज़ा । बच्चे देखते सुनते सीखते हुए शिक्षा को प्राप्त करें और बेहतर भारत के निर्माण की ओर बढ़ते रहें। यह हमारे लोकतांत्रिक गणराज्य की प्रमुख जिम्मेदारी है। अगर एक भी बच्चा छूटा । तो विकास हमसे रूठा ।।                                      जय हिंद जय भारत                                      ✍शुभम् पाण्डेय